वर्तमान ग्राम पंचायत द्वारा कई प्रकार के विकास कार्य करवाए गये हैं, जैसे हैंडपम्प लगवाना, ब्लोको द्वारा 10 नई गलियों का निर्माण, वृक्षारोपण, पुलियों का निर्माण, मनरेगा द्वारा तालाब खुदवाई करके अधिक से अधिक परिवारों को 100 दिन का रोज़गार दिया गया, गाँव में से गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज का निर्माण करवाया गया एवम नलियों का निर्माण करवाया गया मरमम्त का कार्य आदि कराए गये हैं | जन स्वास्थ्य की सहयता से गाँव में 2 ट्यूब्ल, एक बूशटर लगवाया गया ताकि गाँव वासियों को पीने की लिए स्वच्छ पानी मिल सके| प्रायमरी व मिडल स्कूल में आ. रो. सिस्टम लगवाया गया| सरकार की सहयता से प्योदा गेट व कुतुब पूर तक सड़क निर्माण करवाया गया| राजकीय उच्च विधालय में प्रार्थना के मैदान को पक्का करवाया गया|